सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के फाइनल में विंसी से भिड़ेंगी बेंसिक

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 14 फरवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड की शीर्ष टेनिस स्टार बेलिंडा बेंसिक ने सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका सामना इटली की रोबर्टा विंसी से होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शनिवार को बेंसिक ने रूस की डारिया कासतकीना को 6-4, 6-3 से हराया और फाइनल में जगह पक्की कर ली।

विंसी ने शनिवार को ही हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बिया की एना इवानोविक को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-4 से मात दी।

विंसी और बेंसिक के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।

विंसी यदि फाइनल में जीत हासिल कर लेती हैं, तो यह उनके करियर का 10वां खिताब होगा और अगर इस प्रतियोगिता में बेंसिक जीत हासिल करती हैं, तो उनके करियर की तीसरी ट्रॉफी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493