रक्त में आयरन की अधिक मात्रा डीएनए के लिए खतरनाक

लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। आयरन की एक उच्च खुराक मानव शरीर में 10 मिनट के भीतर डीएनए को क्षति पहुंचा सकती है। एक नए शोध में इसकी पुष्टि हुई है।

इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन से क्लेर शॉव्लिन के अनुसार, “हम पहले से ही जानते थे कि आयरन की बहुत अधिक मात्रा कोशिकाओं के लिए हानिकारक होती है। इस अध्ययन में हमने आयरन के उन स्तरों की जांच की है, जो आयरन की दवा लेने के बाद रक्त प्रवाह में पाए जाते हैं। हमने पाया है कि यह स्तर कोशिका को क्षति पहुंचाने में अग्रणी होते हैं।”

आयरन शरीर के लिए आवश्यक है। यह शरीर में ऑक्सीजन के बहाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। जिससे थकान और सुस्ती की शिकायत होती है। इसलिए आयरन की सही मात्रा की जानकारी बहुत जरूरी है।

इस अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि चिकित्सकों को अब मानक उपचार में उपयोग होने वाली आयरन की मात्रा और मानव शरीर पर आयरन से पड़ने वाले प्रभावों पर ध्यान रखने की जरूरत है।

यह शोध ‘पीएलओएस वन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493