करण मेहरा बार-बार पत्नी को निर्देशित करने के इच्छुक

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता करण मेहरा ने बताया कि पत्नी और अभिनेत्री से गायिका बनी निशा रावल का निर्देशन करना हमेशा यादगार रहा है और वह इसे बार-बार करना पसंद करेंगे।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की वजह से करण घर-घर में नैतिक सिंघानिया के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कई अवसरों पर अपनी पत्नी का निर्देशन किया है।

करण ने बताया, “बिल्कुल, उनके साथ शूटिंग मजेदार होगी। वह ऊर्जावान, समर्पित और पेशेवर हैं। उनके साथ शूटिंग भावुक होगी, क्योंकि इसके आठ साल हो चुके हैं जब हमने डेट शुरू की। मैं फिल्म में स्टाइलिस्ट था और वह मुख्य भूमिका में थीं।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह इस अनुभव का आनंद ले रहा हूं, जहां वह फिर मुख्य अभिनेत्री हैं और मैं इसके आसपास हूं। मैं उनके साथ दोबारा काम पसंद करूंगा।”

करण ने अपनी पत्नी की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह जो भी करती हैं, उसमें पूरी तरह शामिल हो जाती हैं।

छोटे पर्दे के टेलीविजन शो को लेकर अफवाह है कि करण जल्द ही शो को अलविदा कह देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493