सूरत शहर को सलमान देंगे रिटर्न गिफ्ट!

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान के 50वें जन्मदिन(27 दिसंबर) पर 400 फीट का केक काटकर भव्य आयोजन करने वाले सूरत शहर को खुद सलमान खान बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट देने जा रहे हैं। जी हां, आने वाले शुक्रवार यानी 19 फरवरी की शाम को सूरत में सलमान खान परफॉर्म करने जा रहे हैं।

सलमान खान 90 के दशक के हिट नंबर्स पर अपनी परफॉर्मेस देंगे। सलमान अपनी बेबाक और बिंदास डांस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से सलमान ने स्टेज शो से किनारा किया हुआ था, लेकिन सूरत की जनता के प्यार ने उन्हें पिघला दिया।

लोगों ने सलमान खान को अपने बीच परफॉर्म करते हुए अरसे पहले देखा था। गुजरात वालों के लिए ये किसी सपने से कम नहीं है। वे अपने बीच ‘दबंग’ को परफॉर्म करते हुए देखेंगे, वह भी इतने करीब से कि बस चार कदम बाद उन्हें छू सकें।

कार्यक्रम शहर के बीच बने डीआरबी कॉम्पलेक्स में होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

अपने सूरत के दौर को लेकर सलमान खान भी बहुत उत्साहित हैं। इस पर सलमान ने कहा, “काफी दिनों के बाद सूरत जा रहा हूं। इसको लेकर मैं काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। सूरत के लोगों के बीच परफार्म करने का मजा ही कुछ अलग है। लोग आपके हर बीट और थिरकन पर साथ देते हैं। सूरत का खाना मुझे बेहद पसंद है। यहां कपड़े भी मुझे अच्छे लगते हैं, जिन पर खास कलाकारी की होती है वो मेरे दिल के करीब हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493