टेलर स्विफ्ट ने कान्ये वेस्ट पर साधा निशाना

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। यहां 58वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्डस में तीन ट्राफियां जीतने वाली गायिका टेलर स्विफ्ट ने सोमवार को रैपर कान्ये वेस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि कान्ये ने उन्हें मशहूर नहीं किया।

स्विफ्ट ने ‘अल्बम ऑफ द ईयर’, ‘बेस्ट पॉप वोकल अल्बम’ और ‘बेस्ट म्यूजिक वीडियो’ श्रेणियों में पुरस्कार जीता। इसके साथ उन्होंने इस उद्योग में कम उम्र की गायिकाओं को संदेश भी दिया।

स्विफ्ट ने यहां स्टेपल्स सेंटर में अल्बम ऑफ द ईयर के लिए पुरस्कार लेने के बाद कहा, “अल्बम ऑफ द ईयर के लिए दो बार पुरस्कार जीतने वाली महिला के रूप में कहना चाहूंगी कि यहां कुछ लोग ऐसे होंगे जो आपकी लोकप्रिय को कम करने की कोशिश करेंगे और आपकी लोकप्रियता का श्रेय खुद ले लेंगे।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अगर आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर देगे।”

स्विफ्ट ने यह बात वेस्ट द्वारा रिलीज किए गए ‘फेमस’ नामक संगीत पर कही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493