ब्यूनस आयर्स, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल खिलाड़ी पाट्रिसियो टोरोंजो ने सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वेनेजुएला में हुई बस दुर्घटना में वह बच गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेटीना के फुटबाल क्लब हुरिकन की बस बुधवार को कारकास हवाईअड्ड्े जाते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में टोरोंजो को बांए पैर में चोटें आई थीं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्थानीय खिलाड़ियों का, क्लब के अधिकारियों, क्लब के समर्थकों का शुक्रियाअदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
उन्होंने लिखा, “मैं आप सभी को और अपने परिवार का आभारी हूं जो मेरे लिए चिंतित हैं बिना यह जाने की क्या हुआ था।”
टोरोंजो के मुताबिक यह बस दुर्घटना क्लब की अभी तक की सबसे बड़ी दुर्घटना है।
उन्होंने लिखा, “हमने क्लब में काफी चीजों का सामना किया है, हार से लेकर जीत तक। हमने काफी बाधाओं का पार भी किया है, लेकिन यह क्लब की अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना है। भगवान का शुक्रिया की हम इससे बच गए।”
dharmpath.com dharmpath