लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका मीगन ट्रेनर 58वें ग्रैमी अवार्ड समारोह में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी का गोल्डन ग्रामोफोन पुरस्कार ग्रहण करते वक्त काफी भावुक नजर आईं।
पुरस्कार ग्रहण करते वक्त मीगन ने कहा, “मुझे एल.ए. रीड को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने मुझे केवल गीतकार नहीं बल्कि एक कलाकार के तौर पर देखा।”
इस पुरस्कार के लिए मीगन कर्टनी बार्नेट, जेम्स बे, सैम हंट, टोरी केली के साथ नामांकित हुई थीं। ट्रेनर को पिछले साल के विजेता सैम स्मिथ ने पुरस्कार दिया।
पुरस्कार ग्रहण करते वक्त मीगन ने गायक बनने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया। मंच छोड़ने से पहले मीगन रोने लगी।
यह पुरस्कार समारोह सोमवार को स्टेपल्स सेंटर में आयोजित हुआ था।
dharmpath.com dharmpath