‘ग्रैमीज’ में रेने एंजेलिल को श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलिन डियोन के दिवंगत पति रेने एंजेलिल को ग्रैमीज के ‘इन मेमोरियम’ के दौरान सम्मानित किया गया।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रैमीज ने अपने वार्षिक ‘इन मेमोरियम’ के दौरान यहां सोमवार रात डियोन का प्रेम गीत ‘माय हार्ट विल गो ऑन’ बजाकर दिवंगत संगीत प्रबंधक को सम्मानित करने का फैसला किया।

कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद एंजेलिल की पिछले महीने 73 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

ग्रैमीज में श्रद्धांजलि से पूर्व उनके निधन के एक सप्ताह बाद एंजेलिल का परिवार, दोस्त और प्रशंसक मॉन्ट्रियल में एकत्रित हुए थे, जहां उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए राष्ट्रीय शोक आयोजित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493