इराक : सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे

बगदाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के वासित प्रांत में मंगलवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते कम से कम चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्र के हवाले से कहा, तकनीकी खराबी के कारण रूस निर्मित एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर उस समय कुट शहर में एक गांव के ऊपर उड़ रहा था।

सूत्र ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस हेलीकॉप्टर में कोई यात्री भी सवार था या नहीं।

सूत्र ने कहा कि हेलीकॉप्टर दक्षिणी इराक के बसरा में स्थित एक सैन्य हवाईअड्डे से उड़ान भरा था और बगदाद जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493