अफगानिस्तान : हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मंगलवार को हुए एक हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जिला गर्वनर हयातुल्ला अमीरी के हवाले से कहा है कि एक पुलिसकर्मी ने कुंदुज प्रांत की राजधानी के सुदूरवर्ती इलाके खान अबाद में एक सुरक्षा चौकी पर अपने साथी पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी कर दी।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर गोलीबारी के बाद घटनास्थल से भाग गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तालिबान आतंकवादियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसी महीने की शुरुआत में कंधार प्रांत में हुए एक ऐसे ही हमले में पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी और छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493