वेस्ट हैम के स्ट्राइकर जेलाविक पहुंचे चीन के फुटबाल क्लब

लंदन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब वेस्ट हैम के स्ट्राइकर निकिका जेलाविक चीन की दूसरी श्रेणी के फुटबाल क्लब बीजिंग रेनहे के साथ जुड़ गए। इस बात की घोषणा इंग्लिश क्लब ने मंगलवार को की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रोएशिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेलाविक ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में कोच स्लावेन बिलिक के मार्गदर्शन में अपने करियर की शुरुआत की थी।

चीनी क्लब से जुड़ने के साथ जेलाविक, रामिरेस और मार्टिनेज की सूची में शामिल हो गए हैं। रामिरेस ने चीन सुपर लीग (सीएसएल) की टीम जिआंगसू सुननिंग के साथ हाथ मिलाया था तो मार्टिनेज ने गुआंझोउ एवरग्रांडे का दामन थामा था।

जेलाविक 2015 में वेस्ट हैम के साथ जुड़े थे। उन्होंने 12 बार अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा लेकिन एक गोल करने में ही सफल हुए।

बीजिंग रेनहे पिछले साल सीएसएल में 15वें स्थान पर रही थी और दूसरी श्रेणी में जा पहुंची थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493