ओलांद ने पूर्व यूएन प्रमुख बोतरोस के निधन पर शोक जताया

पेरिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बोतरोस बोतरोस-घाली को ‘देश का दोस्त’ बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने मंगलवार को कहा, “बोतरोस घाली का निधन। वह मिस्र के एक महान नागरिक, संयुक्त राष्ट्र के महान सेवक, मिस्र के मंत्री, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और फ्रेंकोफोनी के महासचिव थे।”

उन्होंने शांति कायम करने के बोतरोस घाली के कूटनीतिक प्रयासों को श्रद्धांजलि दी।

ओलांद के मुताबिक, बोतरोस घाली का शांति का संदेश मध्य पूर्व में वर्तमान स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कार्रवाई के लिए प्रेरणादायक है।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बोतरोस का मंगलवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493