लंदन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता स्टीफन फ्राई ने घोषणा की है कि वह जल्द ब्रिटेन से अमेरिका जा बसेंगे।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए आवेदन कर रहे हैं जो अमेरिका की वैध और स्थाई नागरिकता के लिए जरूरी है। ‘ग्रीन कार्ड’ मिलने के बाद वह अपनी साथी एलियट स्पेंसर के साथ अमेरिका में बस जाएंगे।
स्टीफन ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा हूं और हम लॉस एंजेलिस में बसने जा रहे हैं। एक नई जगह को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।”
स्टीफन ने रविवार को आयोजित ‘बाफ्टा’ पुरस्कार समारोह में मेजबानी के दौरान अपनी दोस्त जेनी बीवन को ‘बैग लेडी’ कहकर पुकारा था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने हास्य कलाकार स्पेंसर से पिछले साल शादी की और दोनों फिलहाल इंग्लैंड में नोरफोक इलाके में रह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath