मैं किसी को डेट कर रही हूं: केट

लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट हडसन का कहना है कि वह किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने हालांकि अपने प्रेमी के नाम का खुलासा नहीं किया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक ‘द एलेन डेजेनेरेस शो’ में एलेन डेजेनेरेस को बताया, “मैं डेट कर रही हूं।”

एलेन डेजेनेरेस ने जब यह पूछा कि क्या वह निक जोनास को डेट कर रही हैं? तो उन्होंने कहा, “नहीं, किसी को नहीं।”

शो में उन्होंने अपने सवालों की बौछार कर दी, वहीं अभिनेत्री ने मुश्किल से जवाब दिए।

एलेन डेजेनेरेस ने पूछा कि उनके साथ कोई रिलेशन है, इस पर अभिनेत्री हंसते हुए जवाब टाल गई।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने वेलेंटाइन डे कैसे मनाया? इस पर उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता मैंने वेलेंटाइन डे पर क्या किया। मुझे याद ही नहीं कि मैंने क्या किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493