कराची विश्वविद्यालय में बम की खबर से दहशत (लीड-1)

कराची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कराची विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को तीन बम रखे होने की सूचना मिली, जिसके बाद इसे खाली करा दिया गया। डॉन की रपट के मुताबिक पुलिस को कोई बम या विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस अधीक्षक गुलशन फरहाद अहमद ने कहा कि पुलिस को पता चला है कि परिसर में तीन बम रखे गए हैं, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बाचा खान विश्वविद्यालय में 13 जनवरी को हुए हमले के बाद, पाकिस्तान के शैक्षिक संस्थानों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय में 27,000 से अधिक छात्र हैं और 4,000 से अधिक शिक्षण और शिक्षणेतर कर्मचारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493