संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यहां बुधवार को एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बोतरोस बोतरोस-घाली के देहांत के मद्देनजर पर्मानेंट मिशन्स और विजिर्ट्स लॉबी में 18 व 19 फरवरी को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एक शोक पुस्तिका रखी जाएगी।”
उन्होंने कह कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून गुरुवार सुबह 8.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) इस पुस्तिका में हस्ताक्षर करेंगे।
मिस्र के नेता और राजनयिक बोतरोस-घाली (93) का मंगलवार को मिस्र में निधन हो गया। वह 1992 से 1996 तक संयुक्त राष्ट्र के छठे महासचिव रहे।
dharmpath.com dharmpath