आईफोन 6, आईपैड और एप्पल घड़ियों के उपयोगकर्ता अब इन उपकरणों का इस्तेमाल चीन की दुकानों से सामान खरीदने में कर सकते हैं।
करीब 20 चीनी बैंकों द्वारा ग्राहकों को अपने बैंक खातों को एप्पल पे, यूनियन पे के साथ जोड़ने की अनुमति दी जा रही है।
मैकडोनाल्ड की ओर से गुरुवार को कहा गया कि वह चीन में एक हजार 700 रेस्तरांओं में कॉन्टैक्ट लेस पेमेंट की इजाजत दे रहा है। चीन में पहले से ही कपड़ों की कंपनी लेन क्रॉफर्ड, 7-इलेवेन, बर्गर किंग और केएफसी आदि कई कंपनियां एप्पल पे की इजाजत दे रही हैं।
चाइना यूनियन पे पहले अलीबाबा और टेनसेंट कंपनी द्वारा दी जा रही भुगतान सेवाओं को टक्कर देने के लिए देश के तीन दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ एनएफसी आधारित मोबाइल भुगतान सेवाओं का प्रचार करती थी।
dharmpath.com dharmpath