टेनिस : पेस-चार्डी डेलरे बीच ओपन के क्वार्टर फाइनल में

डेलरे बीच (अमेरिका) , 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी यहां जारी डेरले बीच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

भारत-फ्रांसीसी जोड़ी ने इस 514,065 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के एरिक बुटोराक और स्कॉट लिप्सकी की जोड़ी को एक घंटे 12 मिनट में 6-4, 7-5 से हराया।

अगले दौर में पेस और चार्डी का सामना स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493