घेंट (बेल्जियम), 18 फरवरी (आईएएनएस)। वीएफएल वूल्फ्सबर्ग ने बुधवार को यहां खेले गए चैम्पियंस लीग अंतिम-16 दौर के मुकाबले में जेंट को 3-2 से हरा दिया।
एक समय जर्मन क्लब वूल्फ्सबर्ग को 3-0 की बढ़त प्राप्त थी लेकिन इस बेल्जियन टीम के खिलाफ उसने अंतिम 10 मिनट में दो गोल खा लिए।
दोनों टीमों के बीच अंतिम-16 दौर के दूसरे चरण का मुकाबला 8 मार्च को वूल्फ्सबर्ग में खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath