लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस स्टार और विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे ने अपनी पहली बेटी का नाम सोफिया ओलीविया रखा है।
मरे के एजेंट ने कहा है कि मरे की पत्नी किम सीयर्स ने सात फरवरी को बेटी को जन्म दिया था।
मरे के घर नए मेहमान का आगमन सरे स्थित उनके निवास पर हुआ था। इस सम्बंध में बुधवार को आधिकारिक घोषणा की गई।
मरे इस साल आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक के हाथों हार गए थे।
अपनी हार के बाद मरे ने पत्नी को अश्रुपूर्ण संदेश दिया था और पहली ही फ्लाइट से घर लौट गए थे।
dharmpath.com dharmpath