इस्लामाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस) अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के मोहमंद जिले में गुरुवार को हुए दो हमलों में कम से कम नौ पुलिसकर्मी मारे गए।
डॉन ऑनलाइन रपट के मुताबिक, करापा इलाके में बुधवार देर रात सुरक्षा चौकी पर अज्ञात हमलावरों गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें सात पुलिसकर्मी मारे गए।
अधिकारियों ने बताया, “सात पुलिसकर्मीयों की हत्या करने के बाद आतंकवादी वहां से भागने में कामयाब रहे।”
मचनी इलाके में दूसरा हमला हुआ, जहां आतंकवादियों ने सोलर ट्यूबवेल की ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को मार दिया।
अफगान सीमा के निकट, मोहमंद पाकिस्तान के सात कबायली एजेंसियों में से एक है, जहां सेना दशकों से अलकायदा और तालिबान से जुड़े आतंकवादियों से जूझ रही है।
dharmpath.com dharmpath