मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में एक संगीत वीडियो में नजर आए जैकलीन फर्नांडीज और सूरज पंचोली एक-दूसरे के साथ फिल्म में काम करने को बेताब हैं।
मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में एक संगीत वीडियो में नजर आए जैकलीन फर्नांडीज और सूरज पंचोली एक-दूसरे के साथ फिल्म में काम करने को बेताब हैं।
एक साथ फिल्म करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हमें फिल्म मिलेगी। हमने साथ काम कर अच्छा समय बिताया। यह यह अद्भुत था, हमने साथ में अभ्यास किया इसके लिए हम रेमो के स्टूडियो जाते थे। हमने साथ में बहुत मेहनत की है।”
संगीतकार गुरिंदर सीगल ने ‘जीएफ बीएफ’ गीत को अपनी आवाज दी है। जैकलीन ने भी इस गीत के साथ गायिकी के क्षेत्र में भी कदम रखा है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्मित गीत में सूरज अपने डांस के जरिए जैकलीन को लुभाते हुए नजर आएंगे।
जैकलीन ने कहा, “यह जरूरी है कि जिन लोगों के साथ आप काम कर रहे हैं वो अच्छे हों। ऐसे लोगों के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है। विशेष तौर पर संगीत वीडियो के लिए अच्छे वातावरण की जरूरत होती है।”
वहीं सूरज ने कहा, “जैकलीन मजेदार तरीके से काम करती हैं। वह कभी महसूस नहीं होने देतीं कि वह मेरी सीनियर हैं। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। उम्मीद है जल्द ही मुझे यह मौका मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath