मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। काफी समय से रुपहले पर्दे से दूर रहे अभिनेता विजय आनंद का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में लौटने के लिए ‘सिया के राम’ जैसा शो चुना।
‘यश’ और ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में 1990 के दशक में काम कर चुके विजय ने ‘सिया के राम’ का प्रस्ताव मिलने से पहले इस बीच मिले सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया।
विजय ने एक बयान में कहा, “मैंने अभिनय इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं शिक्षण की अपनी इच्छा को पूरा करना चाहता था। इस बीच मुझे कई प्रस्ताव मिले, लेकिन यह ऐसा किरदार था जिसे मैं ‘ना’ नहीं कह सका क्योंकि जनक, विजय हैं और विजय, जनक हैं।”
उन्होंने कहा, “‘सिया के राम’ के लिए शूटिंग मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा और मुझे खुशी है कि इस किरदार के लिए मुझे चुना गया।”
स्टार प्लस चैनल के इस धारावाहिक में रामायण को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath