चीन की कंपनी रवांडा के युवाओं को प्रशिक्षण, नौकरी देगी

चीनी कंपनी सीएंडएच गामेंट्स ने रवांडा के वर्कफोर्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (डब्ल्यूडीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत प्रौद्योगिकी व व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण व रोजगार का मौका मुहैया कराया जाएगा।

यह समझौता 516,713 अमेरिकी डॉलर का है, जिससे कम से कम 600 विद्यार्थियों को फैक्ट्री में रोजगार देने से पहले कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चीन की कंपनी की प्रबंधक अन्ना अन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि फैक्ट्री के विशेषज्ञ रवांडा के विद्यार्थियों को वस्त्र उद्योग के कई कौशल में पारंगत करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमें फैक्ट्री में अधिक से अधिक कामगारों की जरूरत है और रवांडा के विद्यार्थियों के लिए यह मौका कौशल प्रशिक्षण के साथ ही नौकरी का मौका उपलब्ध कराएगा। हम रवांडा में रोजगार की समस्या के निराकरण की दिशा में योगदान को लेकर खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493