एशियन बैडमिंटन चैम्पिनशिप में भारत ने चीन को 3-2 से हराया

हैदराबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को गचिबाउली इंडोर स्टेडियम में खेली गई एशियन बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में चीन को 3-2 से हरा दिया।

हैदराबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को गचिबाउली इंडोर स्टेडियम में खेली गई एशियन बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में चीन को 3-2 से हरा दिया।

किदाम्बी श्रीकांत, अजय जयराम, एच.एस प्रनॉय ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर मेजबान भारत को जीत दिलाई। भारत को हालांकि दो युगल मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी।

भारत की पुरुष और महिला टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

पहले एकल मुकाबले में विश्व नंबर नौ खिलाड़ी श्रीकांत ने चीन के हुपवेई टिअन को 21-11, 21-17 से हराया।

दूसरे एकल मुकाबले में विश्व में 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयराम ने चीन के झेंगमिंग वांग को 22-20, 15-21, 21-18 से शिकस्त दी। दोनों के बीच मैच काफी रोमांचक रहा।

तीसरे मैच में विश्व में 27वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्रनॉय ने चीन के ही युकी शी को 21-14 और 21-10 से हराया।

भारत को हालांकि युगल मुकाबलों में निराशा हाथ लगी। भारत की पुरुष जोड़ी मनु अट्टरी और समिथ रेड्डी को चीन की जुंहुई ली और जिहान कियू की जोड़ी ने 20-22, 11-21 से हराया।

दूसरे मुकाबले में भारत के प्रणव जैरी चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर की जोड़ी को यिल्व वांग और वेन झांग की जोड़ी ने 10-21, 18-21 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493