बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तकनीकी नवाचार में चीन की बढ़ती ताकत ने साल 2015 में उसे विदेशों में अपनी छवि चमकाने में काफी मदद की है।
बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तकनीकी नवाचार में चीन की बढ़ती ताकत ने साल 2015 में उसे विदेशों में अपनी छवि चमकाने में काफी मदद की है।
सरकारी समाचार एजेंसी ने ऐसे 52 लाख विदेशी ऑनलाइन लेख और मीडिया तथा सोशल नेटवर्किं ग साइट की टिप्पणियां एकत्र की हैं, जो चीन के प्रति विदेशी विचारों को प्रतिबिंबित करते हैं।
प्रौद्योगिकी लेखों में चीन के हाई स्पीड रेल नेटवर्क के बारे में प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके प्रति 3 लाख 65 हजार विचारों में 2 लाख लोगों ने सकारात्मक और 1 लाख 11 हजार लोगों ने तटस्थ राय दी है।
नोबेल पुरस्कार विजेता फार्मेकोलॉजिस्ट तू यूयू के बारे में 22 हजार लोगों में 17 हजार लोगों की राय सकारात्मक रही।
एक रिपोर्ट के अनुसार, एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक को 1 लाख 97 हजार में 99 हजार सकारात्मक और 50 हजार लोगों की तटस्थ राय मिली है।
इस बीच, विदेशी मीडिया और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्तर पर शांति के कार्यो को काफी पसंद किया है।
dharmpath.com dharmpath