मार्टिन्स, मेजर लीग सॉकर क्लब सिएटल साउंर्डस से अलग होकर शंघाई क्लब में शामिल हुए हैं।
क्लब ने गुरुवार रात एक आधिकारिक बयान में कहा कि पूर्व इंटर मिलान और न्यूकास्टल फारवर्ड अपनी नई टीम के साथ दक्षिण कोरिया के जेजु में सुबह प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए थे।
क्लब ने कहा, “मार्टिन के शामिल होने से शंघाई क्लब की आक्रामक क्षमता में सुधार होगा और हमारे हमले के तरीकों में भी विविधता में मदद मिलेगी।”
क्लब की ओर से कहा गया, “हमें आशा है कि वह आगामी सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे।”
मार्टिन्स (31) ने हाल में ट्विटर पर अपने हस्तांतरण की घोषणा करते हुए कहा था कि वह साउंर्ड्स के साथ तीन साल बिताने के बाद अब चीनी सुपर लीग में एक नई चुनौती का इंतजार कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath