यूक्रेन में स्वाइन फ्लू से 300 से अधिक की मौत

कीव, 19 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन में सर्दी के मौसम के दौरान इन्फ्लूएंजा महामारी से 313 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अधिकांश मौतें एच1एन1 फ्लू यानी स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है। उन्होंने हालांकि मृतकों कोई सटीक संख्या नहीं बताई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, ये मौतें यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में हुईं, लेकिन दक्षिण ओडेसा और कीव सर्वाधिक प्रभावित हुए। दक्षिणी ओडेसा में 40 और कीव में 37 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

बयान के मुताबिक, मृतकों का टीकाकरण नहीं हुआ था और उनमें से दो-तिहाई ने देर से उपचार कराया, जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई।

यूक्रेन ने 16 जनवरी को इन्फ्लूएंजा महामारी की घोषणा की थी। इससे देश की 9.6 प्रतिशत आबादी पीड़ित है। प्रशासन ने कॉलेजों, स्कूलों और किंडरगार्टन को बंद करने का आदेश दिया है और इस वायरस से बचने के लिए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर रक्षात्मक मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493