चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ को 16 साल पूरे हो गए हैं, जिसे याद कर वह भावुक हो गए है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान बिताए पलों को याद किया और फिल्म के कलाकारों और प्रशंसकों का आभार जताया।
कमल ने गुरुवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “फिल्म ‘हे राम’ को 16 साल पूरे होने पर प्रशंसक जश्न मना रहे हैं..भावुक हूं। उन सभी की याद आ रही है, जिन्होंने इसे संभव बनाया, खासकर शाहरुख खान और भरत शाह।”
फिल्म भारत के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित है।
कमल ने शुक्रवार को विशेष रूप से अभिनेता मोहन गोखले की भूमिका को याद किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनका किरदार अतुल कुलकर्णी को दिया गया।
कमल ने मोहन के बारे में लिखा, “मोहन गोखले के निधन के बाद हमने अतुल कुलकर्णी के साथ दोबारा शूटिंग की, जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।”
उन्होंने लिखा, “उनके (गोखले) निधन से पहले ही मैंने उनसे कहा था कि वह अपने किरदार के लिए पुरस्कार जीत सकते हैं। गोखले ने अपने निधन से पहले 90 प्रतिशत तक की शूटिंग पूरी कर ली थी।”
कमल हासन द्वारा निर्देशित फिल्म में रानी मुखर्जी, हेमा मालिनी, अब्बास, गिरीश कर्नाड, वसुंधरा दास, नसीरुद्दीन शाह सहित कई अन्य सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे थे।
dharmpath.com dharmpath