कांगो में मानवाधिकार उल्लंघन के 411 मामले दर्ज

किन्शासा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त मानवाधिकार कार्यालय ने कांगो में जनवरी में मानवाधिकार उल्लंघन के कम से कम 411 मामले दर्ज किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, एजेंसी ने बताया कि पिछले महीने के आंकड़े की तुलना में बढ़ोतरी हुई है, जब मानवाधिकार उल्लंघन के 347 मामले दर्ज किए गए थे।

देश के उत्तरी किवु, इतुरी और हौत उएले प्रांतों जैसे पूर्वी हिस्सों के प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

रपट के मुताबिक, मानवाधिकार उल्लंघन के 274 मामलों के लिए पुलिस, सेना, खुफिया सेवाएं और अन्य प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं, जिनके कारण 468 लोग प्रभावित हुए हैं।

सशस्त्र समूहों के लड़ाके 137 उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार हैं, जिनके कारण कम से कम 265 लोग प्रभावित हुए थे।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने 14 जवानों और छह पुलिस अधिकारियों को कारावास की सजा दिए जाने का स्वागत किया है।

एजेंसी ने हालांकि जेल से पलायन करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि पर चिंता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493