रियो डी जेनेरियो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के मार्सेलो मेलो और ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए रियो ओपन के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
मेलो और सोआरेस ने गुरुवार को अपने ही देश के फेबियानो दे पाउला और ओरलांडो लुज को सीधे सेटों में हराया।
विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त युगल खिलाड़ी मेलो और आस्ट्रेलियन ओपन का युगल खिताब जीतने वाले सोआरेस ने पाउला और लुज को 6-2, 6-3 से मात दी।
क्वार्टर फाइनल में मेलो और सोआरेस का सामना डुसान लाजोविक और डोमिनिक थीम तथा एलेक्सजेंडर डोल्गोपोलोव और डेनियल मुनोल दे ला नावा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath