जीका के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील की वायु सेना भी शामिल

आठ स्वास्थ्य निगरानी एजेंटों के साथ वायु सेना के कर्मी रियो डी जनेरियो के चारों तरफ मच्छरों की संभावित ब्रीडिंग की छानबीन में जुट गए हैं।

इन सदस्यों ने उन इलाकों को खतरनाक क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है, जो सुनसान हैं या जहां पानी जमा है, जैसे कार पार्किं ग, छत, पीपा, फब्बारे आदि। इन जगहों पर मच्छरों की ब्रीडिंग आसानी से होती है।

वायु सेना द्वारा शुरू किए जीका के खिलाफ अभियान के तहत एफएबी की ईकाई ने 125 घरों, दुकानों व अन्य स्थलों का दौरा किया है।

यहां चलाए जा रहे ‘जीरो जीका’ अभियान में लगभग 2 लाख ब्राजीली सैनिकों ने भाग लिया है। वे स्कूलों में जाकर छात्रों को मच्छरों की रोकथाम के बारे में समझा रहे हैं।

अभियान के पहले दिन सैनिकों ने मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के बारे में जागरूक किया। सरकार ने देश के 350 नगरपालिका क्षेत्र में लगभग 30 लाख घरों की छानबीन का फैसला किया है।

रियो डी जनेरियो में अगस्त में ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर 9,000 से ज्यादा सैन्यकर्मियों ने सोमवार से शुक्रवार तक अभियान का चौथा चरण चलाया।

ब्राजील में जीका वायरस को लेकर आपातकाल का माहौल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493