नीरजा के सहपाठियों के लिए ‘नीरजा’ की स्क्रीनिंग

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ की विशेष स्क्रीनिंग नीरजा भनोट के सहपाठियों के लिए की गई।

सितंबर 1986 में पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किया गया था, जिसमें एयर हॉस्टेस नीरजा ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी।

फिल्म-निमार्ताओं ने ‘नीरजा’ देखने के लिए बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल के पूर्व छात्रों के लिए यहां फिल्म की स्क्रीनिंग शुक्रवार को की।

फिल्म के सह-निर्माता अतुल कासबेकर ने कहा, “हमने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल के पूर्व छात्रों से संपर्क किया, जो नीरजा के सहपाठी थे। उनके लिए पीवीआर पर फिल्म की बुकिंग की गई।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि उनके अपनों के लिए यह एक भावनात्मक पल होगा, जो उनके साथ अच्छे और खुशनुमा पल बिता चुके हैं।”

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

फिल्म में शबाना आजमी और शेखर रवजियानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493