एटलेटिको ने ब्राजीली प्रतिभा हेनरिक से करार की सहमति जताई

रियो डी जनेरियो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने कथित तौर पर ब्राजील के उदीयमान सितारे काइयो हेनरिक से करार पर सहमति जता दी है।

ब्राजीलियाई क्लब सांतोस से जुड़े रहे 18 वर्षीय हेनरिक ने क्लब छोड़ने की पुष्टि कर दी है। हेनरिक 10 वर्ष की अवस्था में सांतोस से जुड़े थे।

हेनरिक ने सोशल मीडिया में कहा, “मेरे लिए यह कठिन क्षण हैं, मैं बिल्कुल अलग स्थिति में हूं। मैं सांतोस एफसी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्हें अलविदा। मैं यहां बहुत कम अवस्था में आया और अपने जीवन के आठ वर्ष लगन से खेले।”

ब्राजीलियाई समाचार वेबसाइट ‘सांबाफुट’ के अनुसार, एटलेटिको ने स्टार मिडफील्डर हेनरिक के साथ करार पर सहमति दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493