केन्या में भटके शेर वापस पार्क पहुंचाए गए : अधिकारी

नैरोबी, 19 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या वाइल्ड लाइफ सर्विस (केडब्ल्यूएस) ने शुक्रवार को कहा कि नैरोबी नेशनल पार्क से भटको दो शेर मिल गए हैं और उन्हें वापस पार्क पहुंचा दिया गया है।

केडब्ल्यूएस के प्रवक्ता पाउल उदोतो ने कहा कि राजधानी के किबेरा झोपड़पट्टी के निकट शेरनी अपने शावक के साथ पाई गई, जिसे सुरक्षित रूप से बेहोश करने के बाद वापस पार्क पहुंचाया गया।

उदोतो ने इससे पहले कहा था कि केडब्ल्यूएस को रिपोर्ट मिली थी कि दो शेरनियों को पार्क के ठीक पास में लंगाटा रेसिडेंसियल एस्टेट के निकट सड़क पर देखा गया था और इस बात को लेकर अभी भी सुनिश्चित नहीं हैं कि इलाके में कितने शेर घूम रहे हैं।

केडब्ल्यूएस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अगर उनसे उनका सामना होता है, तो वे उन्हें छेड़े नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493