चीन की ली लिंग ने पोल वॉल्ट में बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए लिंग ने पोल वॉल्ट में 4.70 मीटर की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया और साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले लिंग (26) ने एशियाई इंडूर और आउटडोर रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उनकी 4.70 मीटर की छलांग इस सत्र में विश्व स्तर पर नौवें स्थान पर है।

लिंग ने कहा, “यह मेरा 2016 का पहला इंडोर अभियान है और मैं एशियाई रिकॉर्ड बनाकर संतुष्ट हूं। मुझे पोर्टलैंड इंडोर विश्व चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन की आशा है।”

एशियन इंडोर चैम्पियनशिप में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में चीन की रेन मेंग्शी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493