ब्राजील टीम में जगह पा सकते हैं जोनास

रियो डी जेनेरियो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बेनफिका के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर जोनास ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में जगह पा सकते हैं।

ब्राजीली टीम के जनरल कोऑर्डिनेटर गिल्मर रिनाल्डी ने इस बात की पुष्टि की है कि कोच डुंगा और तकनीकी समिति की नजर जोनास पर है।

ग्रेमियो और वेलेंसिया के लिए खेल चुके जोनास इन दिनों शानदार फार्म में हैं। पुर्तगाली क्लब के लिए खेलते हुए जोनास इस सत्र में पुर्तगाली लीग में 25 गोल कर चुके हैं।

रिनाल्डी ने पुर्तगाली समाचार पत्र ‘ए बोला’ को दिए साक्षात्कार में जोनास के राष्ट्रीय टीम में आने की सम्भावना की पुष्टि की।

ब्राजील को मार्च में विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों में खेलना है और उसका सामना उरुग्वे और पराग्वे से होना है।

फीफा विश्व कप का आयोजन 2018 में रूस में होना है। ब्राजील ने पांच बार यह खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493