कीव, 20 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के फुटबाल क्लब शाखतार दोनेत्स्क की ओर से खेलने वाले ब्राजील के एलेक्स टेक्सेएरा लोन पर आधारित करार के तहत चीन सुपर लीग के क्लब जिआंगसु सुनिंग से जुड़ गए हैं। इस बात की घोषणा शाखतार ने शुक्रवार को की।
यह करार 5.6 करोड़ डॉलर में हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शाखतार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर्जीये पाल्किन के हवाले से लिखा है, “शाखतार और जिआंगसु ने यूक्रेन और चीन के फुटबाल क्लबों के बीच रिकार्ड डील की है।”
अपने स्थानानंतरण पर एलेक्स ने कहा, “मेरा लक्ष्य टीम को जीत दिलाने और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का होगा।”
dharmpath.com dharmpath