गरीब, विकास, रोजगार पर केंद्रित होगा बजट : सिन्हा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आनेवाले बजट में गरीबों के उत्थान, किसानों के विकास और युवाओं के लिए रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। यह बात शनिवार को एक यूट्यूब पोस्ट में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कही।

उन्होंने आम बजट से पहले एक संदेश में कहा, “यह बजट दूरदर्शी होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत अशांत और अनिश्चित वैश्विक वातावरण में स्थायित्व और विकास का वाहक बना रहे।”

सिन्हा ने इसके अलावा शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा कि वर्तमान सरकार ने महंगाई को थामने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंबधन की सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में सफल रही है।”

इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी करदाताओं की सुविधा के बारे में बात की थी।

जेटली ने कहा, “सरकार करदाताओं की सुविधा के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रही है। अबतक 1.4 करोड़ करदाताओं ने अपने रिफंड के लिए इस माध्यम से अधिसूचित किया और इसी माध्यम से उनके रिफंड का भुगतान भी किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493