दुबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। इटली की स्टार खिलाड़ी सारा इरानी और यूक्रेन की बारबोरा स्ट्राइकोवा ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप 2016 में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सारा ने यूक्रेन को 21 वर्षीया एलिना स्वितोलीना को 6-4, 6-4 से हराया।
अपनी जीत के बाद 22वीं विश्व स्तरीय प्राप्त सारा ने कहा कि क्वार्टरफाइनल के बाद उन्होंने इतना नहीं सोचा, लेकिन उन्होंने अपने प्रत्येक अंक और बॉल के लिए संघर्ष किया है।
चैम्पियनशिप में हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की 48वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा ने विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-2, 3-6, 6-3 से मात दी।
बारबोरा ने अपनी जीत के बाद कहा, “अखिरी खेल में मैंने अपनी सारी ऊर्जा लगा दी। मैंने तीन अच्छी सर्विस बनाई और फाइनल में आने की खुशी बहुत ही बेहतरीन है। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath