साउथ कैरोलिना में ट्रंप को बढ़त, नेवादा में हिलेरी संघर्षरत

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ कैरोलिना में शनिवार को होने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण प्राइमरी से पहले राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन को नेवादा में बर्नी सैंडर्स से कड़ी चुनौती मिल रही है।

वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ कैरोलिना में शनिवार को होने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण प्राइमरी से पहले राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन को नेवादा में बर्नी सैंडर्स से कड़ी चुनौती मिल रही है।

अमेरिका में पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए होने वाले मतदान को प्राइमरी के नाम से जाना जाता है।

विख्यात रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप 31.8 फीसदी समर्थन के साथ स्पष्ट रूप से बढ़त बनाए हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मूल के अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली के गृह राज्य में वह जीत हासिल कर लेंगे। अब सारा ध्यान इस पर है कि दूसरे स्थान पर कौन रहेगा।

आयोवा में हुए पहले कॉकस में आश्चर्यजनक ढंग से जीत हासिल कर चुके टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज को 18.4 फीसद रिपब्लिकन मतदाताओं का समर्थन है। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो को 17.8 फीसद समर्थन हासिल है। हेली ने रुबियो का समर्थन किया है।

कॉकस भी उम्मीदवार चुनने की एक प्रक्रिया है, जो छोटे समूह को प्रस्तुत करता है।

ट्रंप की गुरुवार को पोप फ्रांसिस ने जमकर आलोचना की। पोप ने कहा कि ट्रंप ईसाई नहीं हैं, क्योंकि इनकी योजना अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने और अवैध रूप से अमेरिका में रहने वालों को उनके देश भेज देने की है। ट्रंप और रुबियो दोनों ने क्रूज पर यह कहते हुए हमला बोला है कि वह झूठे और बेईमान हैं।

ट्रंप ने गुरुवार को क्रूज के बारे में कहा था, “वह हाथ में बाइबल लेकर झूठ बोलते हैं। मेरा मानना है कि यह बहुत अनुचित है।”

क्रूज ने इसके जवाब में ट्रंप को अदालत में घसीटने की बात कही है।

पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने मैदान में उतरे शेष तीन प्रचारकर्ता भी साउथ कैरोलिना में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे अपना आगे का प्रचार अभियान जारी रख सकें।

महंगे भाषणों के मुद्दे पर आलोचना झेल चुकीं हिलेरी क्टिंटन ने शुक्रवार को भाषणों की प्रतिलिपि जारी करने के मुद्दे पर कहा था, “मुझे वैसा कुछ भी जारी करके खुशी होगी, जब अन्य सभी लोग भी ऐसा करेंगे, क्योंकि इस दौड़ में शामिल अन्य सभी उम्मीदवारों ने निजी गुटों को भाषण दिए हैं। इनमें सीनेटर सेंडर्स भी शामिल हैं।” इसके बाद बर्नी सेंडर्स के गुट ने क्लिंटन की यह चुनौती तत्काल स्वीकार कर ली है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह वाल स्ट्रीट में दिए अपने तमाम भाषणों की प्रतिलिपि जारी करेंगे। यह आसान है। वास्तव में बर्नी ने वालस्ट्रीट फर्म्स में कोई भाषण ही नहीं दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493