जर्मन लीग : फ्रैंकफर्ट ने हैम्बर्ग को बराबरी पर रोका

बर्लिन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन बुंदेसलीगा के 22वें दौर के पहले मैच में फ्रैंकफर्ट और हैम्बर्ग का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को हुए मुकाबले में फ्रैंकफर्ट ने लगातार दो हार के बाद बराबरी का मैच खेला और अपने लिए एक अंक बनाया। दूसरी ओर, हैम्बर्ग ने इस सीजन में अपना छठा ड्रॉ खेला।

दोनों ही टीमों ने गोल दागने के भरसक प्रयास किए, लेकिन मुकाबले एक अंत तक एक भी गोल नहीं किया।

लीग सूची में फ्रैंकफर्ट जहां 22 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है, वहीं हैम्बर्ग 10वें स्थान पर पहुंच गया है है। फ्रैंकफर्ट अभी भी रेलीगेशन के खतरे से उबरा नहीं है।

लीग में शनिवार को बायर्न म्यूनिख का मुकाबला डार्मस्टैड्ट, मोंचेनग्लादबाक का कोलोन से, बर्लिन का वूल्फ्सबर्ग से, हॉफेनहेम का मुकाबला मेंज से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493