‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में घायल हुए सिद्धार्थ, टीना

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सातवें संस्करण के प्रतिभागी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री टीना दत्ता ने स्टंट करते हुए खुद को घायल कर लिया है।

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सातवें संस्करण के प्रतिभागी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री टीना दत्ता ने स्टंट करते हुए खुद को घायल कर लिया है।

टीना क्रैब हेल्मेट स्टंट करते वक्त घायल हो गईं। टीना का सिर एक छोटे केकड़ों से भरे बक्से में फंस गया था, जिसमें लगातार पानी बढ़ रहा था। टीना को सांस लेने में दिक्कत होने लगी इसके बाद यह स्टंट रोक दिया गया।

टीना ने एक बयान में कहा, “मुझे हमेशा ही सांस समस्याएं रहती हैं। स्टंट करते वक्त जब हेलमेट के अंदर पानी का स्तर बढ़ रहा तो मुझे ‘क्लॉस्ट्रोफोबिया’ (संकुचित स्थान पर फंसने से होनेवाली अकुलाहट) की दिक्कत होने लगी। तब मेरे पास स्टंट छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।”

टीना से पहले सिद्धार्थ भी इस संस्करण में एक स्टंट करते वक्त घायल हो गए। माही विज भी इस महीने शूटिंग के दौरान घायल हो गईं।

‘खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ शो की शूटिंग अर्जेटीना में हो रही है। शो के मेजबान अभिनेता अर्जुन कपूर हैं।

इस शो में फैसल खान, पार्वती ओमनाकुट्टन, तनीषा मुखर्जी, सना सई, ऐश्वर्य सखूजा, विवान भतेना, युवराज वाल्मिकी, मुक्ति मोहन तथा राघव जुयाल जैसे प्रतियोगी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493