काबुल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडगिस प्रांत में पिछले दो दिनों में कम से कम 20 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, “बडगिस प्रांत के हिस्सों में एक अभियान चलाया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेना और पुलिस की इकाइयां शामिल थीं। इस अभियान के तहत अबतक 20 सशस्त्र तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं और 13 अन्य घायल हुए हैं।”
अधिकारी के मुताबिक, अभियान अभी तक जारी है और इसमें आठ सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath