इस्लामाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शनिवार को देश की समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जियो टीवी की रपट के मुताबिक, समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने पाकिस्तानी जल सीमा में भारतीय मछुआरों की मछली पकड़ने के काम आने वाली 16 नौकाएं जब्त कर ली हैं।
भारतीय मछुआरों को कराची के बंदरगाह पुलिस
थाने को सौंप दिया गया है, जहां उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath