चीन में शी ने हाई एनर्जी एक्सीलीरेटर पर शोध व उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पूर्वोत्तर चीन के हिलोंगजियांग प्रांत में 1920 में जन्मे शी ने सन् 1943 में येंचिंग यूनिवर्सिटी से स्नानक किया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सन् 1951 में डॉक्टरेट की उपाधि ली।
अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए सबसे उच्च ऊर्जा वाली इलेक्ट्रॉनिक लीनियर एक्सीलीरेटर के निर्माण दल का नेतृत्व किया।
सन् 1955 में चीन लौटने के बाद उन्होंने देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक लीनियर एक्सीलीरेटर व पहले इलेक्ट्रॉन-पोजिट्रॉन कोलाइडर का विकास किया।
शी ने चीन के भौतिक विज्ञानियों के शिक्षण व प्रशिक्षण में भी भूमिका निभाई।
उन्हें साल 2012 में स्टेट टॉप साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजिकल अवॉर्ड प्रदान किया गया।
dharmpath.com dharmpath