ऊबर को दिया चीनी कैब कंपनी ने झटका

ऊबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस कैलेनिक ने कनाडा की प्रौद्योगिकी वेबसाइट बीटाकिट से बुधवार को कहा, “हम अमेरिका में लाभ में काम कर रहे हैं, लेकिन चीन में हमने इस साल एक अरब डॉलर का नुकसान उठाया है। हमें चीन की एक कंपनी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो प्रत्येक शहर में घाटे में कारोबार कर रही है, लेकिन इस वजह से उसकी बाजार हिस्सेदारी अधिक है।”

पिछले महीने ऊबर की चीनी सहायक इकाई ने एक अरब डॉलर से अधिक पूंजी जुटाई, जिसके बाद वह कुल आठ अरब डॉलर से अधिक की कंपनी बन गई। चीन की उसकी प्रतियोगी कंपनी हालांकि उससे भी आगे है।

ऊबर हालांकि चीनी बाजार में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है। वह चीन के 30 से अधिक शहरों में सक्रिय है और इस साल के अंत 100 शहरों में अपना प्रसार कर लेगी।

सीएनएन के मुताबिक ऊबर की एक प्रवक्ता ने कहा कि लंबी अवधि में चीन में कारोबारी लाभ में पहुंचने के लिए कंपनी के पास टिकाऊ वित्तीय क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि चीन को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हुए कैब सेवा प्रदाता बाजार के रूप में माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493