फिजी में चक्रवाती तूफान से 5 मरे

सुवा, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमारामा ने रविवार को कहा कि देश में उष्णकटिबंधीय तूफान विंस्टन के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रेणी पांच का उष्णकटिबंधीय तूफान विंस्टन 320 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से आया, और उसने वीति लेवू और वनुआ लेवू द्वीपों के बीच पूरे फिजी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ उखड़ गए और विद्युत आपूर्ति व संचार व्यवस्था ठप हो हुई।

सरकार ने 30 दिनों तक प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिए हैं और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिए हैं।

देशभर के स्कूल सप्ताह भर के लिए बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बैनिमारामा ने कहा कि कर्फ्यू सोमवार पूर्वाह्न 5.30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम जान-माल की हिफाजत के लिए उठाया गया है।

देश भर में जनता के लिए निकासी केन्द्र खोले गए हैं और आपदा राहत दल सामान्य जन-जीवन बहाली में लोगों की मदद के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

प्रशासन तूफान के कारण हुई तबाही का आकलन करने में जुटा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493