क्रिस ब्राउन, जयन मलिन, अशर साथ-साथ

लॉस एंजेलिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिस ब्राउन, जयन मलिन और अशर जैसे गायकों ने ‘एफ–के यू बैक टू स्लीप’ रीमिक्स गीत के लिए सहयोग किया है।

वेबसाइट ‘इऑनलाइन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, ब्राउन ने हाल ही में ‘एफ–के यू बैक टू स्लीप’ जारी की। यह 2015 का रीमिक्स गीत है और यह उनके सबसे स्पष्ट गीतों में से है। इसमें पूर्व वन डायरेक्शन स्टार और अशर भी हैं।

रीमिक्स में ब्राउन की पूर्व प्रेमिका करुएच ट्रन के नाम का भी उल्लेख है।

ब्राउन ने पिछले साल नवंबर में गीत का मूल संस्करण जारी किया था। इनका शीर्षक ‘बैक टू स्लीप’ और ‘सैक्स यू बैक टू स्लीप’ है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ब्राउन ने इंस्टाग्राम पेज पर एक सेल्फी वीडियो भी पोस्ट की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493