‘नीरजा’ बनाते हुए सभी ने पागल समझा : कासबेकर

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ‘नीरजा’ से फिल्म-निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर चुके मशहूर छायाकार अतुल कासबेकर ने बताया कि सोनम कपूर अभिनीत फिल्म बनाते हुए लोग हमें पागल समझ रहे थे, क्योंकि इसमें दो महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं।

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म आतंकवादियों द्वारा 1986 में अमेरिकी विमानन कंपनी, पैन अमेरिका के एक विमान (फ्लाइट 73) को अगवा किए जाने की कहानी पर आधारित है, जिसमें नीरजा ने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई, जिसे काफी प्रशंसा प्राप्त हुई है।

सोनम कपूर फिल्म की मुख्य नायिका हैं, वहीं शबाना आजमी ने फिल्म में सोनम की मां का किरदार निभाया है।

कासबेकर ने कहा, “फिल्म में दो महिलाओं (सोनम और शबाना) की मुख्य भूमिका के चलते सभी हमें पागल समझ रहे थे। सिर्फ हमें विश्वास था कि नीरजा की कहानी बताई जा सकती है और दर्शक इस विषय पर फिल्म देखने को उत्साहित हैं।”

करण जौहर, सुभाष घई और आयुष्मान खुराना जैसे सितारों ने फिल्म ‘नीरजा’ की काफी प्रशंसा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493